ऐसा दीप जलाओ माँ
मलिन मन आलोकित होये
ऐसा दीप जलाओ माँ
अंतर्मन का तमस मिटे
सत्यमार्ग दिखलाओ माँ
तनिक कसावट से जो टूट के बिखरे
उन मनकों को मिला
माला पुनः बनाओ माँ
मन के टूटे तार जुटें
झंकृत हों
वीणा फिर से बजाओ माँ
घर-घर खुशियाँ झूमें-नाचें अब फिर
दुष्ट-वृत्ति के अधम-असुरों को संहारो माँ
वाह्य नहीं अंतर्मन चमके
ऐसा दीप जलाओ माँ
शिवनाथ शुक्ल
लिंक रोड, कैंप-२ भिलाई, ४९०००१
(छत्तीसग़ढ़)
लिंक रोड, कैंप-२ भिलाई, ४९०००१
(छत्तीसग़ढ़)
No comments:
Post a Comment