विश्व भ्रमण पर निकले नेपाली पत्रकारों का प्रेस क्लब में स्वागत
नेपाल से विश्व भ्रमण पर निकले दो युवा पत्रकार नारायण प्रसाद भट्टराई और नवराज भट्टराई छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज भिलाई पहुंचे। उन्होंने प्रेस क्लब भवन पहुंच कर पत्रकारों से मुलाकात की व एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर गतिविधियों का भी अवलोकन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ल ने प्रेस क्लब में दोनों नेपाली युवा पत्रकारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्व भ्रमण पर निकले इन पत्रकारों के शोध-अध्ययन से अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता को एक नयी दिशा व दशा मिलेगी। दुनिया में पत्रकारिता ने जो क्रांतिकारी मुकाम हासिल किया है वह इन जैसे प्रतिबद्ध पत्रकारों के साहस व बौद्धिकता की बदौलत ही सम्भव हो सका है। नवराज भट्टराई ने भिलाई प्रेस क्लब के गतिविधयों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ का प्रेस कांफ्रेंस देखकर सुखद अनुभूति हुयी। उन्होंने भिलाई के पत्रकारों के ज्ञान की भी तारीफ की, कहा कि यहाँ के पत्रकार समाज पर पैनी नज़र रखते हैं। दूसरे पत्रकार नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि नेपाल और भारत की सांस्कृतिक विरासत लगभग एक है। आजकल यू ट्यूब और फेसबुक में आगामी दुनिया को खोजने वाले भिलाई के युवाओं का आचरण व उनकी भाषा शैली काफी हद तक यहाँ के संस्कृति से परे नहीं है। हम भारत का आदर और सम्मान करते हैं। भिलाई प्रेस क्लब ने जो हमारा सम्मान किया है उसे हम भूल नहीं सकते। भिलाई के बाद वे आंध्र की और रवाना होंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व संजय पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर दोनों पत्रकारों का सम्मान किया। प्रेस क्लब के कार्यालय सचिव राजेश अग्रवाल, पत्रकार सूरज सिंह, विकास मिश्रा, रवि डहाट, सुरेन्द्र सिंह विराट, तनवीर अहमद, सुरेन्द्र साहू, हरजिंदर सिंह, सीमान्त कश्यप आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment