Saturday, 9 August 2014

                                           भिलाई के पत्रकारों का ढाई लाख का दुर्घटना बीमा

न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई ने इस वर्ष पत्रकारों के बीमा राशि के दायरे को बढ़ाकर ढाई लाख रूपये कर दिया है। अब पत्रकारों को नेशनल इंश्युरेंस कंपनी द्वारा ढाई लाख रुपये तक एक्सीडेंट रिस्क कवर मिलेगा। प्रेस क्लब व राज्य सरकार के दुर्घटना बीमा का लाभ पत्रकारों के साथ ही प्रेस दफ्तरों में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों व सभी प्रकार के प्रेस वर्करों को भी प्राप्त हो इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। भिलाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ल ने बताया कि पिछले वर्ष १ लाख रूपये के दुर्घटना बीमा के दायरे को बढ़ाया गया है, लक्ष्य ५ लाख रूपये का है। बीमा के साथ ही पत्रकारों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा (स्मार्ट कार्ड), पत्रकार कॉलोनी फेस-२ निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के ५ लाख के दुर्घटना बीमा व वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन के दायरे को बढाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment