प्रेस क्लब ने कराया पत्रकारों का बीमा
न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई द्वारा भिलाई के पत्रकारों का बीमा कराया गया है. १ लाख रू के दुर्घटना बीमा में कई प्रकार के फायदे हैं . इसमें २५ साल तक के बच्चे को १० हज़ार रु तक शिक्षा निधि की व्यवस्था है साथ ही मृत्यु यात्रा का २ प्रतिशत प्रदान किया जायेगा। कुत्ता, सांप, भालू, शेर आदि जैसे जानवरों के काटने पर हुई मौत पर भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ल ने प्रेस क्लब की बैठक में इसकी आधिकारिक जानकारी दी जिसका समस्त पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रेस क्लब द्वारा सरकार का स्मार्ट कार्ड भी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, इसके साथ ही आवास एवं चिकित्सा की स्थितियों की समीक्षा की गयी. आने वाले समय में इन सुविधाओं का दायरा बढाया जयेगा .
No comments:
Post a Comment