नेहरू भवन प्रेस क्लब को समर्पित
बताते हुए खुशी हो रही है कि न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई को अपना प्रेस क्लब भवन मिल गया है। भिलाई के पत्रकारों के अथक परिश्रम से यह काम हो पाया है। भिलाई जिसे 'मिनी हिन्दुस्तान' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्धि मिली है वहां अब 'प्रेस क्लब' का अपना भवन होगा, इससे बड़े खुशी की बात प्रेस बिरादरी के लिए और क्या हो सकती है। वह भी नगर निगम ने ऐतिहासिक स्थल ' नेहरू भवन ' को प्रेस क्लब को दिया है। यह वही भवन है जहाँ हिंदुस्तान के अनेक राजनेता, नौकरशाह, सामाजिक कार्यकर्ता, और पत्रकारों सहित बड़ी-बड़ी हस्तियाँ आ चुकी हैं। भिलाई में प्रेस क्लब भवन की तत्परता के लिए हम नगर निगम के कमिश्नर श्री अनिल टुटेजा से लेकर सभी पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते हैं।प्रेस क्लब में होगा ध्वजारोहण
१५ अगस्त को सवेरे ८. ३० बजे ध्वजारोहण होगा।वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में प्रेस क्लब भवन का शुभारम्भ भी किया जायेगा। इस अवसर पर सभी पत्रकारों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
No comments:
Post a Comment